मड़ियांव में 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय ने फांसी लगाकर दी जान, घर पर अकेला था युवक

लखनऊ :  मड़ियांव थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में आज सोमवार को सुबह एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

थाना प्रभारी मड़ियांव के अनुसार आज दिनांक 27.07.2026 को सुबह करीब 09:40 बजे सूचना मिली कि श्रीनगर कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।  

जांच में पता चला कि मृतक की पहचान मो0 तौहीद पुत्र रफी अहमद उर्फ गुड्डू, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आज सुबह करीब 09:00 बजे घर पर अकेले होने के दौरान तौहीद ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।  

परिजनों के अनुसार तौहीद अविवाहित था और स्विगी/जोमैटो में डिलीवरी का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं।  

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।  

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.