भाजपा जन कल्याण मंच ने अमित कुमार सिंह को बनाया प्रदेश महामंत्री

लखनऊ :  भाजपा जन कल्याण मंच, उत्तर प्रदेश ने संगठन के विस्तार और जनकल्याण गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से अमित कुमार सिंह को प्रदेश महामंत्री (उत्तर प्रदेश) पद पर नियुक्त किया है।

भाजपा जन कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह खड़गवंशी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 16 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक मान्य रहेगी। संगठन ने अमित कुमार सिंह से अपेक्षा जताई है कि वे राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अमित कुमार सिंह समाजहित और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमित कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।


 रिपोर्टर :  उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.