आशियाना: घर के बाहर चार्ज हो रहा ई-ऑटो चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
आलमबाग : आशियाना इलाके में घर के बाहर चार्जिंग पर लगा ई-ऑटो चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहनलालगंज निवासी ऑटो चालक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में रजनी खंड में किराए पर रहते हैं और यहीं से ऑटो चलाते हैं। 22 जुलाई की रात करीब 10-11 बजे वह अपनी ई-ऑटो को घर के बाहर चार्ज पर लगाकर सोने चले गए थे। सुबह उठकर देखा तो ऑटो अपनी जगह से गायब था। धर्मेंद्र ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन ऑटो का कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद पीड़ित ने आशियाना थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि वाहन स्वामी धर्मेंद्र कुमार की शिकायत पर गुरुवार को चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ई-ऑटो बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.