लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण किया गया।

लखनऊ - स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर क्यू जानकीपुरम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी एवं पात्र लाभार्थियों को चश्मा वितरण के साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 40 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 132 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में महेश वर्मा 60 वर्ष को घुटनों में दर्द,सविता 32 वर्ष को बुखार जुकाम, फारूक 22 वर्ष को एड़ी में दर्द, ओम प्रकाश 28 वर्ष को बुखार जुकाम का उपचार प्रदान किया गया। साथ ही साथ कंकी लाल,सौरभ,नीतू,भगवती प्रसाद को भी दवा एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही साथ कई लाभार्थियों को नजर का चश्मा भी मुफ़्त प्रदान किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

संवाददाता - चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.