SRNTH 3.0 का आगाज़, 30 अगस्त को होगी देश की सबसे बड़ी NDA-CDS राष्ट्रीय मॉक परीक्षा

लखनऊ :  देश के अग्रणी रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में शामिल सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने बुधवार को शिशिर रामेश्वर नेशनल टैलेंट हंट एग्जामिनेशन (SRNTH 3.0) के तीसरे संस्करण का भव्य शुभारम्भ किया। यह राष्ट्रीय स्तर की मॉक परीक्षा आगामी 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के NDA एवं CDS अभ्यर्थी हिस्सा लेकर वास्तविक UPSC परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। एकेडमी के अनुसार, पिछले दो सफल संस्करणों के बाद इस वर्ष SRNTH 3.0 का आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। इसमें सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

इस बार परीक्षा की सबसे बड़ी विशेषता 1.72 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और मेधावी विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को 1 लाख रुपये नकद, दूसरे स्थान पर 51 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही विजेताओं को लिखित परीक्षा एवं SSB इंटरव्यू की 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति तथा कम्प्लीट स्टडी किट भी प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ऑल इंडिया रैंक (AIR) 500 तक स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक सहयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और विशेषज्ञ मेंटरशिप मिल सके।

एकेडमी के CMD एवं चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने कहा कि SRNTH केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अपनी तैयारी को राष्ट्रीय स्तर पर परखने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करना है, जिससे आर्थिक कारणों से कोई भी योग्य छात्र रक्षा सेवाओं की तैयारी से वंचित न रहे।

SRNTH 3.0 की परीक्षा नवीनतम UPSC पैटर्न पर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा वातावरण, ऑल इंडिया रैंक, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण और देशभर के प्रतिभागियों के बीच अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 99 रुपये रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 जबकि परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने देशभर के सभी NDA एवं CDS अभ्यर्थियों से इस राष्ट्रीय प्रतिभा परीक्षा में भाग लेकर अपने सैन्य अधिकारी बनने के सपने को नई दिशा देने का आह्वान किया है।

 

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.