शिवलोक कॉलोनी में बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल का 93वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
लखनऊ : जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शिवलोक कॉलोनी, त्रिवेणीनगर-3 में 93वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय निवासियों ने भारी उत्साह दिखाया, जहां कुल 126 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।
इस दौरान लखनऊ के ख्यातिलब्ध डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक स्थिति की जांच की। शिविर में मौसमी बीमारियों, बदन दर्द, बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर की प्रमुख उपलब्धियां:
116 नए आयुष्मान कार्ड जारी: पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़कर कार्ड बांटे गए।
निःशुल्क चश्मा वितरण: दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंदों को मुफ्त नजर के चश्मे प्रदान किए गए।
जरूरतमंदों का उपचार: मेवा लाल (44 वर्ष) को बदन दर्द, शैलेंद्र (45 वर्ष) व ऊषा (28 वर्ष) को बुखार-जुकाम और फारूक (22 वर्ष) को एड़ी के दर्द का तत्काल इलाज दिया गया।
चिकित्सक दल ने स्थानीय लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके और खान-पान से जुड़ी बेहतर जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सटीक और त्वरित इलाज मिलने पर स्थानीय निवासियों ने बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.