नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ - मोहनलालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था।पुलिस के अनुसार बीते 31 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 16 वर्षीय पुत्री को रोशन सिंह निवासी आर.के. कॉलोनी, निशा ढाबा के पीछे, मोहनलालगंज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और गुरुवार को आरोपी रोशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पीड़िता से शादी करना चाहता था, इसलिए उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया कि "महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.