लखनऊ में 3x3 बास्केटबॉल का जबरदस्त रोमांच, Ashoke Academy सहित चार टीमों ने जीते चैंपियन खिताब
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों के जोश, कौशल और टीम भावना का शानदार नजारा देखने को मिला। एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, विनय खंड–2, गोमती नगर में *स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के तत्वावधान में सुपर गोल्डन लीग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग – सीजन 1’ के दूसरे दिन रोमांचक सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में *35 से अधिक टीमों* की भागीदारी ने आयोजन को यादगार खेल उत्सव का रूप दिया।
कार्यक्रम में *डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय, निदेशक – स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ *अमित पांडे* सम्मानित अतिथि तथा *मनोज बाजपेयी – खेल प्रमोटर* और *अवनीश विद्यार्थी – स्पोर्ट्स प्रमोटर* की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।
डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि *3x3 बास्केटबॉल जैसे तेज और प्रतिस्पर्धात्मक प्रारूप युवाओं की फिटनेस, निर्णय क्षमता, टीमवर्क और खेल कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।* उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया का निरंतर प्रयास है कि उभरते खिलाड़ियों को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगिताओं और बेहतर खेल सुविधाओं का अवसर उपलब्ध कराया जाए।
*अंडर-14 बालक वर्ग* के पहले सेमीफाइनल में *Ashoke Academy* ने Nightmare को *11–4* से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में *Alpha Hoopers* ने बेहद रोमांचक मुकाबले में STP को *15–14* से हराया। खिताबी मुकाबले में Ashoke Academy और Alpha Hoopers के बीच कांटे की टक्कर हुई, जिसमें *Ashoke Academy ने 14–13 से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि **Alpha Hoopers उपविजेता* रही।
*अंडर-17 बालक वर्ग* के सेमीफाइनल में *Clutch Squad* ने ABA को *5–3* से हराया, जबकि *Ashoke Academy* ने TSZ पर *11–3* से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
*अंडर-19 बालक वर्ग* के पहले सेमीफाइनल में *Vasteguna Huiya* ने AFS को रोमांचक मुकाबले में *19–17* से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में *ABA Hoopers* ने Velocity को *22–18* से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
बालिका वर्ग में भी मुकाबले बेहद आकर्षक रहे। *अंडर-14 बालिका फाइनल* में *Jaipuria Warriors* ने Skylark Academy को *6–0* से हराकर खिताब जीता। *अंडर-17 बालिका फाइनल* में *Swish* ने Banter Girls को *7–2* से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि Banter Girls उपविजेता रही। वहीं *अंडर-19 बालिका फाइनल* में *Swish Squad 2.0* ने Triple Threats को *7–3* से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
*आयोजन सचिव ऋषि श्रीवास्तव* के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में *सिद्धांत श्रीवास्तव, Rhythm Thapa तथा समस्त आयोजन समिति* के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दो दिनों तक चले इस खेल आयोजन में खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की भी बड़ी भागीदारी रही। *‘3x3 मॉनसून बास्केटबॉल लीग – सीजन 1’* ने न केवल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि *लखनऊ में जमीनी स्तर पर बास्केटबॉल को बढ़ावा देने और नई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* के रूप में अपनी पहचान बनाई।
No Previous Comments found.