निगोहां कस्बे के दुर्गा माता मंदिर में मूर्ति स्थापना पर भव्य भंडारे का आयोजन

निगोहां - कस्बे में स्थित दुर्गा माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के आयोजक राजन गुप्ता और बेबी गुप्ता ने बताया कि मंदिर में नई दुर्गा माता की मूर्ति की स्थापना के बाद यह भंडारा आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चना की गई। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारा शुरू हुआ जिसमें पुडी , सब्जी,चोला, चावल, खीर और हलवा का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंगीन लाइटों से सजाया गया था। 
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी 175 कैंट विधानसभा से प्रत्याशी अमरपाल सिंह, पूर्व प्रधान निशु मिश्रा, विकास सिंह, राहुल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेई,प्रधान आईपी सिंह और शिव सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
समाजवादी पार्टी नेता अमरपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।
आयोजक राजन गुप्ता ने सभी आए हुए अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर साल मंदिर में इसी तरह धार्मिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और महिला समिति का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.