12 अक्टूबर को दिल्ली में 'संसद मार्च' की तैयारी, राष्ट्रीय जाट महासभा की बैठक में संयुक्त जाट मोर्चा गठित
लखनऊ - मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित नीलकंठ हाउस में राष्ट्रीय जाट महासभा कार्यालय पर देशभर के जाट संगठनों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरवीर सिंह सुमन ने की तथा मंच का सफल संचालन गजेंद्र सिंह नीलकंठ द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने देशभर से आए सभी जाट संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की प्रमुख मांग को लेकर 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली स्थित किसान घाट (भारत रत्न चौधरी चरण सिंह समाधि स्थल) से संसद भवन तक एक विशाल एवं शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी संगठनों से सहयोग का आह्वान किया।
संयुक्त जाट मोर्चे का गठन, सचिन सरोहा बने संयोजक बैठक में उपस्थित सभी 15 जाट संगठनों के प्रतिनिधियों ने 12 अक्टूबर के आंदोलन को तन, मन और धन से सफल बनाने की सहमति व्यक्त की। इस दौरान सर्वसम्मति से 'संयुक्त जाट मोर्चे' का गठन किया गया। अध्यक्ष हरबीर सिंह सुमन के प्रस्ताव पर सचिन सरोहा को सर्वसम्मति से संयुक्त जाट मोर्चे का संयोजक मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
मनु चौधरी दांतल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद) नितिन अत्री (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद - पी.एस. कलवानियाँ) अमित तोमर सूप (प्रदेश प्रतिनिधि, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद) अमरपाल सिंह राठी (अध्यक्ष, दिल्ली जाट महासभा)बी.एस.बालियान (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय जाट एसोसिएशन) चौधरी नीर पाल सिंह (अध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट महासंघ) देवेंद्र सिंह जटराणा (प्रदेश अध्यक्ष, आदर्श जाट महासभा) साहब सिंह (अध्यक्ष, जाट महासभा मेरठ)मोहित मलिक (युवा प्रदेश अध्यक्ष) अन्य प्रमुख उपस्थिति: विजय हिंदुस्तानी, रामवीर सिंह, प्रियांशु डगर, गौरव दहिया, अनुज चौधरी, अंकुर मलिक, हिमांशु तेवतिया, अवनीश चौधरी, आशकरण चौधरी, वैभव नरवाल एवं बड़ी संख्या में जाट सरदारी उपस्थित रही।
संवाददाता - चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.