अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं ने KGMU में किया स्वैच्छिक रक्तदान

 लखनऊ - अधिवक्ता परिषद, लखनऊ इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक दायित्व का संदेश दिया। रक्तदान कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव, महामंत्री अवनीश कुमार राय ‘रौनक’, उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, कोषाध्यक्ष रजनीश सिंह तथा अधिवक्ता संदीप द्विवेदी सहित अन्य अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद केवल विधिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में भी निरंतर अपनी भूमिका निभा रही है। पदाधिकारियों ने लोगों से भी स्वेच्छा से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.