अवध और पूर्वांचल में भी परचम लहराएगा RLD, लखनऊ से जयंत चौधरी ने फूंका संगठन विस्तार का बिगुल

लखनऊ : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी का रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित मार्स ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत किया गया। RLD नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी बी.के. शुक्ला द्वारा आयोजित इस अभिनंदन समारोह में जयंत चौधरी को चांदी का मुकुट, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जयंत चौधरी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश RLD का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन अब पार्टी अवध और पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) में भी अपने संगठन का तेजी से विस्तार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर किसानों, युवाओं, शिक्षकों और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
समारोह को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, RLD राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक बी.के. शुक्ला ने RLD की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अवध क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प जताया।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.