संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का नहर किनारे मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

लखनऊ :  मानकनगर थाना क्षेत्र के बारावीरवा पारा मार्ग नहर किनारे सर्विस लेन पर सोमवार सुबह एक महिला का मृत अवस्था में पड़ा शव देख राहगीरों ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दिए, मौके पर पुलिस बल संग पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की संदिग्धता को देख अपने ऊंच अधिकारीयों को जानकारी दे आस पास के लोगों से मृतका की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन मृतका का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे सर्विस लेन किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिला था जिसकी उम्र करीब (35) वर्ष है, मृतका का पहचान नहीं हो सका है। मृतका के गले पर नीले रंग का निशान है मामले की गंभीरता को देख ऊंच अधिकारीयों को जानकारी दे मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाया गया था । मृतक महिला का आसपास मौजूद लोगों से पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मृतका का शिनाख्त नहीं हो सका । मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतका के पहचान के लिए पुलिस टीम प्रयास में जुटी है।


 रिपोर्टर -: राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.