डिवाइडर पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार में सोमवार सुबह डिवाइडर पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष है। उसने सफेद-मटमैले रंग का कुर्ता और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और अक्सर सड़क पर भटकता रहता था।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.