युवा संवाद में गूंजा मिशन एमएलसी का संकल्प भाजपा ने बूथ स्तर पर जीत की बनाई रणनीति

मोहनलालगंज - भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को मोहनलालगंज ब्लॉक में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए संगठन और देश के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने युवाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न युवा हितैषी योजनाओं और रोजगारपरक कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन युवाओं को नेतृत्व और सेवा के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तथा युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने पर भी जोर दिया।मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और मतदाता संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन सत्र में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नए स्नातक मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची को मजबूत करने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री मदन मोहन मिश्रा, शिक्षा मित्र ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, एडवोकेट सुशील रावत तथा मंडल मीडिया सह-प्रभारी विजय जानतेवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.