कमरे में मिला अधेड़ का शव, दुर्गंध आने पर खुला मामला
लखनऊ : आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया चौकी अंतर्गत एक मकान में कमरे के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आलमबाग पुलिस और मवैया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान राजू (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और पिछले करीब 10 वर्षों से मवैया में अकेले किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.