नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मोहनलालगंज,लखनऊ : नाबालिग किशोरी को  बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार को किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बजेहरा निवासी युवक राज उर्फ टुशी पुत्र पिन्टू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों के साथ मुखबिर की सूचना तंत्र की मदद से बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज उर्फ टुशी पुत्र पिन्टू, निवासी ग्राम बजेहरा, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव, हाल पता ग्राम केशरीखेड़ा, सिसेंडी, थाना मोहनलालगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

रिपोर्टर : धीरज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.