गोमती का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज चतुर्थ के मामा कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात
लखनऊ : लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फैजुल्लागंज वार्ड चतुर्थ स्थित मामा कॉलोनी, दाउदनगर, नई बस्ती सहित आसपास के कई इलाकों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों को जलभराव और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देशात्मक आग्रह किया है।
विधायक ने अधिकारियों से पत्र के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ एवं रेस्क्यू टीम की व्यवस्था, राहत सामग्री तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य संबंधी जैसी सभी समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने का आग्रह किया है।
डॉ. बोरा ने अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की अपेक्षा की है, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.