जन्माष्टमी पर श्री श्याम मंदिर में भक्तों का सैलाब, डॉ. नीरज बोरा ने की पूजा-अर्चना
लखनऊ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान श्रीकृष्ण और श्री श्याम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से आकर्षक फूल बंगला के रूप में सजाया गया । रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों और गुब्बारों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा भी श्री श्याम मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। श्री श्याम परिवार के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में 101 किलो मेवा मिल्क केक काटा गया। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के समय मेघों की गर्जना और वर्षा के वातावरण का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण होगा और खुशी में आतिशबाजी भी किया गया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.