लखनाखेड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई भादों मास की वार्षिक पूजा

लखनऊ - मोहनलालगंज के लखनाखेड़ा गांव में माँ भगवती उत्थान सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भादों मास की पारंपरिक वार्षिक पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ भगवती की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से माँ भगवती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।वार्षिक पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
माँ भगवती उत्थान सेवा समिति के संस्थापक आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि समिति की ओर से भादों मास की यह पारंपरिक पूजा प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और विधि-विधान के साथ आयोजित की जाती है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।पूजा आयोजन को सफल बनाने में हरिश्चंद्र अवस्थी, मुकेश बाजपेयी, प्रभात अवस्थी, श्याम कुमार कुशवाहा, अंकुर मिश्रा सहित समिति के सदस्यों और श्रद्धालु भक्तों का सहयोग रहा। समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.