सपा ने मनोज कुमार पाल को चार जनपदों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी

मोहनलालगंज - लखनऊ समाजवादी पार्टी ने आगामी राजनीतिक तैयारियों को गति देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व ने सपा नेता मनोज कुमार पाल को चार जनपदों की विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में मनोज कुमार पाल को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के साथ ही आम जनता के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।पार्टी नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक मनोज कुमार पाल विधानसभा क्षेत्रों में चौपाल, कैडर पंचायत और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के साथ ही समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।सपा नेतृत्व की ओर से उन्हें संगठन के पुराने एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने, स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर देने को कहा गया है। चार जनपदों की विधानसभा क्षेत्रों में मिली इस जिम्मेदारी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।जिम्मेदारी मिलने के बाद मनोज कुमार पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में चारों जनपदों की विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.