जबरौली में स्वर्गीय रेखा सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर सत्संग व विशाल भंडारा आयोजित

मोहनलालगंज - विकासखंड मोहनलालगंज के जबरौली गांव में समाजसेवी भूपेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह ने अपनी परमपूज्य मां स्वर्गीय रेखा सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सत्संग का श्रवण किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में परमपूज्य बाबा जय गुरुदेव के शिष्य पंकज यादव ने सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक संदेश दिया। उन्होंने मानव जीवन में सत्संग, सदाचार, सेवा और सद्भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सत्य एवं सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।सत्संग के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। सत्संग के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक परिवार ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सेवा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।इस अवसर पर आयोजक भाइयों ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन और भंडारा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके लिए भावनात्मक और आध्यात्मिक अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर - धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.