हेडलाइन: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 6.30 लाख कृष्णा नगर पुलिस ने दर्ज किया केस
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साइबर जालसाजों के हौसले बुलंद हैं। कृष्णानगर में एक कर्मचारी का मोबाइल हैक कर हैकरों ने बैंक खाते से लाखों रुपए पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी-1 का है। यहां रहने वाले रितेश खन्ना का वेतन खाता इंडियन ओवरसीज बैंक की गोसाईगंज शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक बीते 19 अगस्त को जालसाजों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और उनके बैंक खाते से अनाधिकृत रूप से 6 लाख 29 हजार 987 रुपए निकाल लिए। रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई और फिर कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृष्णा नगर पुलिस ने रविवार को आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन और मोबाइल हैकिंग की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.