आरइवी (सोलर एंड इवी ) एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ - राष्ट्रीय सोलर एसोसिएशन की ओर से नवीनीकरण ऊर्जा व इलेक्ट्रिक वाहन पर आधारित तीन दिवसीय रेव एक्सपो 2026 (तीसरा संस्करण )का भव्य आयोजन लखनऊ सेक्टर 18  वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में किया गया है l कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया l इस एक्सपो का आयोजन सोलर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है l इस एक्सपो में 250 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं तथा 500 से ज्यादा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया हैl यह तीन दिवसीय B2Bव्यापार प्रदर्शनी उत्तर भारत में स्वच्छ ऊर्जा सोलर पैनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आधुनिक तकनीक को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख मंच हैl मीडिया से बातचीत करते हुए डुरासेल एनर्जी कंपनी के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर धनंजय शर्मा ने कहा की इस एक्सपो में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के काफी सोलर सिस्टम लगे हैं इस उपलक्ष्य में हम लोग अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए यहां पर आए हैंl REV एक्सपो 2026 में देश-विदेश के कई बड़े मैन्युफैक्चरर्स और निवेशक शामिल हो रहे हैं l

रिपोर्टर - मुकेश सिंह चौधरी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.