रात के अंधेरे में शराब तस्करों पर आबकारी विभाग का कड़ा पहरा गौतमबुद्धनगर में देर रात दुकानों की हुई सरप्राइज चेकिंग
लखनऊ - उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के कड़े आदेशों और ज़िलाधिकारी व पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम चल रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के सीधे पर्यवेक्षण में शुक्रवार (11 सितंबर) को जिले भर में एक बड़ा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। बता दें कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि शराब की दुकानें निर्धारित समय पर बंद होने के बाद, रात के अंधेरे में या किसी भी गुप्त तरीके से अवैध शराब की बिक्री (ओवररेटिंग या ‘विंडो सेल’) न होने पाए।
रात में सड़कों पर उतरीं आबकारी टीमें!
आबकारी विभाग को अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि दुकानें बंद होने के बाद भी कुछ असामाजिक तत्व या वेंडर पिछले दरवाजे से या अवैध रूप से मदिरा बेचने की कोशिश करते हैं। इसी को नाकाम करने के लिए जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में जनपदीय आबकारी टीमों ने देर रात तक मोर्चा संभाला।रात को दुकानें बंद होने के समय और उसके ठीक बाद आबकारी निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया।टीमों ने न सिर्फ दुकानों के शटर गिरवाए, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त की ताकि कोई ‘ब्लैक’ में शराब न बेच सके।सभी अनुज्ञापियों (दुकान मालिकों) और सेल्समैन को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के बाद एक भी बोतल की बिक्री पाई गई, तो लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ सीधे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि त्योहारों और आने वाले दिनों को देखते हुए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में किसी भी कीमत पर अवैध या मिलावटी शराब का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा।
संवाददाता - शोभित
No Previous Comments found.