भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में विकास कार्यों की सौगात 17 स्थानों पर हुआ शिलान्यास एवं भूमि पूजन
लखनऊ। भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में आज विकास कार्यों को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, पाथवे तथा पार्कों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कुल 17 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। ये सभी कार्य पार्षद निधि से कराए जाएंगे। भूमि पूजन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूरा होने से वार्डवासियों को बेहतर आवागमन, जलनिकासी, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
स्थानीय पार्षद मानसिंह यादव ने बताया कि वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पार्षद निधि से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे है। इनमें नाली, साइड पटरी, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग एवं पाथवे निर्माण के साथ-साथ पार्कों की मरम्मत और रंगाई-पुताई के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगल पांडे पार्क के पास नाली एवं साइड पटरी निर्माण, सेक्टर-जी में सी-39 के सामने स्थित पार्क, सेक्टर-ए स्थित शहीद भगत सिंह पार्क तथा पहाड़ी लाल यादव पार्क में पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, सेक्टर-ए में प्रेम हरिनिवास के सामने स्थित पार्क, सावित्री राजपूत के घर के सामने पार्क तथा सेक्टर-जी में आरती अवस्थी के घर के सामने पार्क की मरम्मत एवं रंगाई-पुताई का कार्य होगा।
महादेव यादव के घर के सामने स्थित पार्क में रंगाई-पुताई के साथ पाथवे निर्माण कराया जाएगा। पलटन गांव में गजाधर कुटीक के घर के सामने से रामावतार के घर तक नाली एवं सीसी सड़क के सुधार का कार्य किया जाना है।
सेक्टर-ए में मनोज गुप्ता के घर से जे.एन. श्रीवास्तव के घर तक सड़क के दोनों ओर नाली मरम्मत एवं साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इसी सेक्टर में मकान संख्या वी-2/322 के सामने से मुख्य मार्ग तक नाली मरम्मत एवं साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग तथा समीर श्रीवास्तव के घर के सामने नाली एवं सीसी सड़क सुधार का कार्य होगा।
इसके अलावा अग्रवाल ट्रेडर्स से संजय कुदेशिया के घर तक नाली मरम्मत एवं साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग, नीरज श्रीवास्तव के घर के सामने नाली एवं सीसी सड़क सुधार, विक्ट्री कैफे के पास से डॉ. राजीव अग्रवाल के घर तक नाली निर्माण तथा वहां से महादेव होटल चौराहे तक नाली एवं साइड पटरी निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रमों के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, राकेश पांडे, अक्षय मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, राम अनुज तिवारी, राजीव सिंह, आयुष, पंकज सिंह, अमित सिंह चौहान, प्रीता पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मुकेश सिंह चौधरी
No Previous Comments found.