निगोहां पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी चोरी, रोटावेटर छोड़कर भागे चोर

निगोहां, लखनऊ : गश्त के दौरान चोरों को रोटावेटर चोरी कर भागते देख पुलिस ने पीछा किया तो चोर उपकरण सड़क पर गिराकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

कस्बा निवासी राजेन्द्र कृषि उपकरण का व्यवसाय करते हैं। उनके घर के बाहर कृषि यंत्र रखे हुए थे। शुक्रवार देर रात पिकअप/डाला सवार अज्ञात चोरों ने उनमें से एक रोटावेटर लाद लिया और भागने लगे। इसी दौरान बाइक से गश्त पर निकले कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी की नजर उन पर पड़ गई।
पुलिस को आता देख चोरों में हड़कंप मच गया और उन्होंने चोरी किया गया रोटावेटर सड़क पर ही गिरा दिया। इसके बाद वे वाहन समेत भागने लगे। कस्बा इंचार्ज ने सूझबूझ दिखाते हुए करीब 10 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया। लेकिन गांव की संकरी गलियों और घने अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार होने में सफल रहे।
पुलिस ने बरामद रोटावेटर को कब्जे में लेकर व्यवसायी राजेन्द्र को सौंप दिया। बड़ी चोरी टलने से व्यापारी ने पुलिस का आभार जताया।
वहीं निगोहां पुलिस फरार चोरों की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों के वाहन नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टर : धीरज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.