आशियाना में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, जेब में मिली पर्ची से हुई शिनाख्त।
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र के पकरी खेड़ा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से मिली पर्ची के आधार पर उसकी पहचान जोगेंद्र कुमार शुक्ला (40) पुत्र जगदेव प्रसाद शुक्ला, निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, पारा के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि जोगेंद्र कुमार नशे का आदी था। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा
No Previous Comments found.