मुख्यमंत्री से मिले विधायक डॉ. नीरज बोरा: उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं को स्वीकृत कर गति देने का किया अनुरोध
लखनऊ - उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की लंबित विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। डॉ. बोरा ने अमृत-2 योजना के तहत फैजुल्लागंज में पेयजल-सीवर प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी देने, नवनिर्मित 50 बेड के अस्पताल के लोकार्पण और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा। इसके अलावा उन्होंने मड़ियांव में ट्रैफिक दबाव घटाने के लिए आईआईएम रोड पर नवीन बस अड्डा बनाने, प्रबंध नगर योजना को जल्द लॉन्च करने और छठ महापर्व पर संझिया व झूलेलाल घाट पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का अनुरोध किया। विधायक ने मड़ियांव की हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मृतक मदन बिहारी तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी देने की भी सिफारिश की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर - मेकेश सिंह चौधरी
No Previous Comments found.