स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की प्रेस वार्ता संपन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा
लखनऊ : स्वामी ब्रह्मानन्द लोधी सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को लखनऊ प्रेस क्लब, हजरतगंज में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिलीप लोधी (एडवोकेट) ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महान संत, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद स्वामी ब्रह्मानन्द जी के सामाजिक न्याय व शिक्षा से जुड़े आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।
प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार करते हुए संजीव कुमार लोधी (वरिष्ठ अधिवक्ता) को महानगर अध्यक्ष, दीपक लोधी प्रधान को जिलाध्यक्ष तथा हरि ओम लोधी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही ओम प्रकाश लोधी (कैंट), राजवीर लोधी (उत्तर), सरोज लोधी (पश्चिम), मनोज गुप्ता (मध्य), रवि लोधी (मलिहाबाद), हर्ष वर्मा (पूर्वी), रविन्द्र लोधी (सरोजनी नगर) और चन्द्र प्रकाश लोधी प्रधान को बी.के.टी. विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
वहीं अवधेश लोधी प्रधान (बी.के.टी. तहसील अध्यक्ष), बाबू लाल लोधी प्रधान (बी.के.टी. ब्लॉक अध्यक्ष), प्रभात लोधी (चिनहट ब्लॉक अध्यक्ष), राजकुमार लोधी (इटौजा नगर पंचायत अध्यक्ष), आशीष लोधी (बी.के.टी. नगर पंचायत अध्यक्ष) तथा राज लोधी सभासद (महोना नगर पंचायत अध्यक्ष) नियुक्त किए गए।
ट्रस्ट ने मेधावी बच्चों की शिक्षा, कौशल विकास, सामूहिक विवाह में सहयोग, निःशुल्क चिकित्सा सेवा और जरूरतमंदों के लिए कानूनी सहायता जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से समाज सेवा का वादा किया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.