एसी लगवाने को लेकर कहासुनी, दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला का आरोप

लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे एसी लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला का आरोप लगा स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित पंडितखेड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र शिरोमणि यादव के अनुसार 13 सितंबर रविवार को उसका एसी लगवाने को लेकर विवाद हो गया था।

आरोप है कि एसी लगाने वाले से कहासुनी के बाद अपने दो साथियों को बुला तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर घायल अवस्था मे छोड़ फरार हो गए। वही पीडित मनोज का कहना था घटना के बाद उसका परिवार दहशत में है। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ स्थानीय कृष्णा नगर थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर जानबूझकर धारदार हथियार से घायल करने की धारा मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.