16 सितंबर को जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में होगा आयोजन
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनसुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 16 सितंबर को सुबह नौ बजे से जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है । इसी परिपेक्ष में एक दिन पूर्व सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, पेंशन एवं आवास योजना, रोजगार एवं श्रमिक कल्याण योजना, दिव्यांगजन संबंधी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा विद्युत विभाग एवं नगर निगम से संबंधित सेवाओं, जनसुविधा केंद्र तथा उद्योग-खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी योजनाओं के संबंध में भी लोगों को जानकारी और सहायता प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना एवं आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना है। जिससे अधिकतम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है, कि वे शिविर में अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं और पात्र होने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करें।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.