राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश मुख्यालय में अनिल दुबे का जन्मदिन समारोह आयोजित
लखनऊ । 17 सितम्बर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य अनिल दुबे का जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल द्वारा किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने की इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल तथा श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश कोषाध्यक्ष बी0 एल0 प्रेमी, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, अफसर अली, सम्राट सिंह चौहान, गणेश प्रसाद, सुमित सिंह, रमेश कश्यप, अनुराग जाट, छाया सिंह लोधी, पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनिल दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
संवाददाता - चौधरी मुकेश सिंह
No Previous Comments found.