आशियाना में घर के बाहर खड़ी कार चोरी CCTV के सहारे चोरों की तलाश

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार चोरी होने से हड़कंप मच गया। चोरों ने सेक्टर-एच निवासी एक व्यक्ति की कार को निशाना बनाया और मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत आशियाना पुलिस से की है। सेक्टर-एच निवासी कुमार तेजस्वी पुत्र अरुण कुमार शर्मा के अनुसार, उनकी कार संख्या UP32 AM 3740 पांच सितंबर की सुबह करीब 4:40 बजे घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद कार मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के साथ ही पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर बुधवार देर शाम चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही कार और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


 रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.