कृष्णानगर में 16 वर्षीय किशोरी लापता दो दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
लखनऊ। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ओशो नगर निवासी किशोरी की मां किरण के अनुसार, उनकी 16 वर्षीय बेटी 14 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे घर से निकली थी। परिजनों को जानकारी मिली कि वह एक अज्ञात लड़के के साथ कहीं चली गई है। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका।
काफी खोजबीन के बाद किशोरी की मां ने कृष्णानगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा
No Previous Comments found.