समान अवसर, समान अधिकार और सबका सम्मान—यही समरस समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।
लखनऊ : मुस्तफ़ाबाद पचैण्डा, मुज़फ्फरनगर में आयोजित विशाल समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और चौधरी चरण सिंह जी का मानना था कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिलें। इसी भावना के साथ संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय और समान अवसर के संकल्प को साकार करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल प्रतिबद्ध है।
समाजवादी पार्टी ने तो सिर्फ टी-शर्ट नीली की थी, राष्ट्रीय लोकदल ने एक लाख दलित समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली सम्मानित जनता को एकत्रित कर पूरा मुज़फ्फरनगर नीला कर दिया।
रिपोर्टर : मुकेश
No Previous Comments found.