एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन, एवं एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राम बाबू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।पुलिस टीम ने रविवार को न्यायालय लखनऊ से जारी एनबीडब्ल्यू/वारंट के आधार पर पण्डित उर्फ विनीत मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अशोक मिश्रा, निवासी ग्राम बल्दीखेड़ा कुर्री सुदौली, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर - धीरज
No Previous Comments found.