दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार
निगोहां, लखनऊ। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को निगोहां पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने और उसकी आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, बीते शुक्रवार को रायबरेली जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी कमला देवी पत्नी विमल कुमार ने निगोहां थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि प्रताड़ना से आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।तहरीर के आधार पर निगोहां थाने में बीएनएस और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी करन कोरी पुत्र राज कुमार, निवासी ग्राम रतनापुर, थाना निगोहां, लखनऊ, को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
रिपोर्टर : धीरज
No Previous Comments found.