पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन

लखनऊ - उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज जानकीपुरम एवं अयोध्या दास प्रथम वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा किया गया। इन कार्यों को लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं विधायक निधि के माध्यम से पूर्ण कराया जाएगा।

जानकीपुरम के सेक्टर-एच स्थित उद्यानी पार्क में झूले, बाउंड्री वॉल, पाथवे की रंगाई-पुताई के कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसके अलावा सेक्टर-आई स्थित अलीशा नगर कॉलोनी में आर.के.श्रीवास्तव के मकान के सामने जायसवाल जनरल स्टोर से डीपी सिंह के मकान तक तथा लेन नंबर-2 एवं 3 में बीएमएस डीवीसी द्वारा सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु भूमि पूजन हुआ।

इसी क्रम में जानकीपुरम स्थित नहर रोड पर मीनावी इंटरप्राइजेज से मकान संख्या 54-ए, जानकीपुरम गार्डन एवं आसपास की गलियों में भी निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया। इसके उपरांतअयोध्या दास प्रथम वार्ड के खदरा क्षेत्र में राजेंद्र त्रिपाठी के घर के निकट नाले का निर्माण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पार्क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सीके. वर्मा, आरके श्रीवास्तव, शिव प्रकाश शुक्ला, अर्जुन तोमर, अमित गुप्ता, कृपा शंकर मिश्रा, आशुतोष सिंह, मोनू सिंह, दीपू रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - मुकेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.