ट्रक की टक्कर से होटल मैनेजर की मौत, अंतिम संस्कार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में तीन सप्ताह पहले हुई सड़क दुर्घटना में होटल कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले के ग्राम ऊमरा निवासी मोहन सिंह के अनुसार उनके ताऊ का लड़का रामबली आशियाना सेक्टर डी-1 में रहकर एक होटल में मैनेजर के तौर पर काम करता था। बीते 3 सितंबर की रात करीब 3 बजे वह होटल से अपने कमरे पर बाइक से लौट रहा था। पावर हाउस चौराहे के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक संख्या KA 07 B 0306 ने टक्कर मार दी। हादसे में रामबली की मौके पर ही मौत हो गई, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद बुधवार को आशियाना थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.