बिजनौर थाने में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
लखनऊ : पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मुहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन में थाना बिजनौर परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गौतम ने थाने पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से पुलिस को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने शिकायतों से संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी देने पर जोर दिया गया।
पुलिस की इस जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है। अधिकारियों ने जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए पीड़ितों को न्यायोचित समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
रिपोर्टर : उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.