युवक पर घर के बाहर खडी कार पर पत्थर मार शीशा तोड़ बेटी को धमकी देने का आरोप

लखनऊ :  आलमबाग कोतवाली इलाके के चंदर नगर में रविवार देर रात एक युवक ने महिला के घर के बाहर खडी कार को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर शीशा तोड़ पीडिता और परिवार मे बेटी को जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। आलमबाग कोतवाली इलाके के चंदर नगर निवासी संगीता भसीन पत्नी अकेश भसीन के अनुसार 27 सितंबर रविवार की रात करीब 11:45 बजे वह घर के बाहर बेटे का इंतजार कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान गोपालपुरी आजाद नगर थाना कृष्णा नगर  निवासी विकास भट्ट पुत्र डी के भट्ट गली में चक्कर लगाने के बाद उनकी कार संख्या यूपी 32डी यूं 4999 पर पत्थर मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर सामने के यात्री दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने स्कूटी से उनके घर के आसपास कई चक्कर लगाए और घर के सामने से निकलते हुए उनकी बेटी कनिका भट्ट को जान से मारने की धमकी दी। वही पीडिता का कहना था उक्त युवक की इस हरकत से परिवार में भय का माहौल व्याप्त है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया पीडिता की शिकायत पर धमकी सहित खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की धारा मे सोमवार रात्रि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.