बाइक सवार रामलीला कमेटी के महामंत्री को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

लखनऊ :  मानक नगर थाना क्षेत्र मे एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने बाइक सवार रामलीला कमेटी के महामंत्री को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिनका एक निजी अस्पताल मे उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी है। वही पीडित रामलीला कमेटी के महामंत्री के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गाडी नम्बर के आधार पर आरोपी स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित प्रेमनगर  निवासी वंश शरण श्रीवास्तव पुत्र संजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार उनके पिताजी रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी वी.जी. कॉलोनी के महामंत्री हैं। 12 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह रामलीला का रिहर्सल कराकर अपनी बाइक संख्या यूपी 32 एफ क्यूँ  2135 से घर लौट रहे थे। आरोप है इस दौरान आलमबाग के तालकटोरा स्थित बृजवासी बेकरी के सामने आलमबाग की ओर से तेज रफ्तार से आ रही काले रंग की स्कूटी संख्या यूपी 32 पी पी 0468 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता  गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उन्होंने स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंच इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर बता डाक्टरो ने उसके पिता को रेफर कर दिया गया। वेलसन, मेदांता होते पीजीआई अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां 13 सितंबर को ऑपरेशन की बात कही गई। आंख से लगातार खून रिस रहा है, बायीं आंख 90% खराब बताई जा रही है। आरोप है कि हादसे के बाद स्कूटी चालक के परिजन कार संख्या यूपी 32 एफ डब्लू 5888 से आए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी स्कूटी चालक को कार मे बैठाकर ले गए। उक्त स्कूटी पर एक युवक और एक युवती सवार थी। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दे स्थानीय मानक नगर पुलिस से लिखित शिकायत की है.  मानकनगर पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.