आलमबाग में दिनदहाड़े फैक्ट्री से 80 हजार भरा बैग चोरी, 19 दिन बाद दर्ज हुआ केस

लखनऊ :  आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में एक शातिर चोर दिनदहाड़े फैक्ट्री से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटना के 19 दिन बाद मंगलवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया है। नाका थाना क्षेत्र के अमीरनगर निवासी सचेत ग्रोवर पुत्र सूरज प्रकाश ग्रोवर की हरचंदपुर गढ़ी कनौरा, आलमबाग में बच्चों की साइकिल बनाने की फैक्ट्री है। पीड़ित के अनुसार बीते 10 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री से बैग लेकर भाग गया। बैग में 80 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की हस्ताक्षरित फोटोकॉपी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने आलमबाग कोतवाली में शिकायत की थी। इस संबंध में आलमबाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच के बाद चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।


 रिपोर्टर :  राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.