रविवार 27 सितंबर 2026 को फिट इंडिया एवं सवच्छ भारत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित
लखनऊ : फिट इंडिया एवं सवच्छ भारत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित ग्रीनफ़िट हाफ मैराथन में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक बी एस एन एल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद पाल दहिया ने हाफ मैराथन (21.1 किलो मीटर) दौड़ 1 घंटा 47 मिनट 21 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग 55+ में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।आर आर जी के ही धावक अनिल मेहरा ने 10 किलो मीटर दौड़ 43 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग 45+ में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियो में 17 राज्यो और विदेश से 10 हजार के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की ।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.