सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एम.के. सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. पवित्रा टंडन, सीओओ आशीष कुमार सहित मिशन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.