पत्र सूचना शाखा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश
लखनऊ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर लखनऊ के निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय एवं राज्य परियोजना कार्यालय (समग्र शिक्षा) में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर नमन किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन पर सहभागिता की और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।
महानिदेशक ने गांधी जी के आर्थिक चिंतन, आत्मनिर्भरता एवं शिक्षा-दर्शन को रेखांकित करते हुए उनके विचारों को मूल्यपरक शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि गांधी-शास्त्री के विचारों में शिक्षा के संस्कार, सत्य-अहिंसा और कर्तव्य का संदेश निहित है। कार्यक्रम में एपीडी राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ सलाहकार वी.डी. शर्मा, एमआईएस प्रभारी राजेश शाही एवं विशेषज्ञ नंदकुमार (समेकित) सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन-मूल्यों, सादगी और आदर्शों पर विचार साझा किए।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.