दोस्त बन दबंगो ने युवक को फ्लैट में बंधक बना पीटा, दी जान से मारने की धमकी

लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली इलाके मे रहने वाले एक युवक ने एक दूसरे युवक पर दोस्ती कर फ्लैट में बंधक बना साथियो संग मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के जफर खेडा निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र गिरजा शरण सिंह के अनुसार वह मूल रूप से ग्राम भटेहटा, पोस्ट  मुजिबपुर थाना जहांगीरा बाद, बाराबंकी का रहने वाला है। बीते 24 नबम्बर को घर से बिना बताये चला गया था। इस दौरान उसकी मुलाकात विनीत कुमार सिंह पुत्र मुरारी सिंह निवासी छानी लान सैरेया, विकास भवन रोड गाजीपुर और उसके साथियों से हुई। आरोप है कि पहले इन लोगों ने उसे दोस्त बना लिया, फिर विनीत ने उसे बंधक बना लिया, गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वही पीडित का कहना था आरोपी विनीत उसे बीते 3 अक्टूबर को एक फ्लैट में ले गया जहां फिर से मारपीट और गाली-गलौज की गई और उसे फ्लैट के एक कमरे में बंद कर दिया गया। मौका पाते ही उसने घटना की जानकारी अपने जीजा रुद्र प्रताप सिंह को दी, जिसके पश्चात उन्होंने वहां पहुंचकर उसे वहां से छुड़ाया। जिसके पश्चात उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.