तेज रफ्तार थार की टक्कर से महिला गंभीर घायल - टूटा मोबाइल फोन
लखनऊ : आलमबाग कोतवाली इलाके मे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आलमबाग कोतवाली इलाके के सुजानपुरा निवासी पूनम तिवारी पत्नी स्व. लक्ष्मीकांत तिवारी के अनुसार वह रविवार 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3:10 बजे सुजानपुरा रोड स्थित एकेडी पब्लिक स्कूल से त्रिपाठी मिष्ठान भंडार की तरफ जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक ब्लैक कलर की थार गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका मोबाइल फोन भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके पश्चात पीडिता ने अपना उपचार करा स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी थार चालक की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.