राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रियंका सिंह रावत के समर्थकों ने मनाया जश्न

लखनऊ :  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए प्रियंका सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सोमवार शाम वृंदावन कॉलोनी में समर्थकों ने खुशी मनाई। घोषणा के बाद एडवोकेट सतीश अवस्थी के श्री हरि निवास, राधा निकुंज पार्क के सामने कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।प्रियंका सिंह रावत के राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन में उनके लंबे अनुभव को सम्मान दिया है।प्रियंका सिंह रावत वर्तमान में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पूर्व वह प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। वह बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।जश्न के दौरान वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र तिवारी, अरविंद मिश्रा, निगोहां प्रेस क्लब संगठन के संरक्षक मुकेश द्विवेदी समेत दर्जनों शुभचिंतक एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रियंका सिंह रावत को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आतिशबाजी के साथ मिठाई वितरण किया गया और समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि प्रियंका सिंह रावत को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.